नेता जोक्स | Neta Jokes In Hindi

नमस्ते, आप नेता जोक्स ढूंढ रहे हो क्या ? तो आप सही वेबसाइट पर आए हो। तो यहा neta jokes in hindi, sarabi neta jokes in hindi, yuva neta jokes in hindi ,नेताओं पर जोक्स सब पोस्ट मिलेंगे। ये पोस्ट आपने फ्रेंड्स को शेयर कीजिये।

Neta Jokes In Hindi

इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से राहुल बाबा बहुत निराश हैं कि इतनी मेहनत की, फिर भी बीजेपी बहुमत से दूर है।

Neta Jokes In Hindi
Neta Jokes In Hindi

संघ के ‘भारत में रहने वाले सब हिन्दू हैं’ के बयान के बाद योगी आदित्यनाथ यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब ‘लव जिहाद’ का आरोप मंगल ग्रह के प्राणी पर लगाएं कि जूपिटर ग्रह के प्राणी पर।

नेता जोक्स
नेता जोक्स

सुबह उठते ही अखबार पढ़ा और दिल धक से रह गया। लिखा था- ‘नोबेल फॉर जयललिता’ फिर आंख मसली और गौर से पढा- ‘नो बेल फॉर जयललिता’

sarabi neta jokes in hindi
sarabi neta jokes in hindi

कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल का भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस सबको आश्चर्यचकित करती हुई एग्जिट पोल से भी कम सीटें लाएगी।

yuva neta jokes in hindi
yuva neta jokes in hindi

पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही थी, भर्ती प्रक्रिया में मंत्री जी का साला भी भाग ले रहा था। स्वाभाविक था, सब अपनी ओर से जो कर सकते थे, करने का प्रयास कर रहे थे। 800 मीटर की रेस पूरी हुई, मंत्री जी के साले साहब ने 4:50 मिनट में रेस पूरी की। उपनिरीक्षक ने लिस्ट बनाते समय 4:00 मिनट कर दिया। लिस्ट जब ऑफिस पहुंची, तो अधिकारी ने सोचा 4:00 मिनट में रेस पूरी की है, उसने उसे 3:30 मिनट कर दिया। इसी प्रकार लिस्ट डीएसपी, एसपी, डीआईजी से होती हुई आईजी के पास पहुंची। तब तक समय 1:05 मिनट ही रह गया था। आईजी ने जैसे ही लिस्ट देखी, चौंक उठे। उन्होंने अपने पीए से पूछा, यह कौन है जिसने 1:05 मिनट में रेस पूरी की है? पीए ने बताया, मंत्री जी का साला है। आईजी बोले, वह तो ठीक है, लेकिन विश्व रेकॉर्ड का तो ध्यान रख लेते।

नेता जोक्स

बाल अधिकारों के लिए काम करने पर कैलाश सत्यार्थी को नोबेल मिला। . . . वैसे बाल अधिकारों के लिए तो उन कांग्रेसी नेताओँ ने भी कम काम नहीं किया जो अरसे से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में लगे हुए थे।

चमचों पर जोक्स
चमचों पर जोक्स

पहले ‘राबड़ी’ बिहार की CM बनीं। फिर ‘चाय’ वाला भारत का PM बना। और अब ‘पनीर’सेल्वम तामिलनाडु के CM बन गए। मां सच कहती है, दूध में वाकई बहुत शक्ति है।

 

प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने जिस तरह की ताकत दिखाई थी, उसके लिए उन्हें ‘नो बल पुरस्कार’ मिलना चाहिए।

 

इस बीच बिलावल ने कहा है कि पाकिस्तान, भारत पर गोलीबारी तभी बंद करेगा, जब भारत उन्हें २ साल तक के बेबी डायपर देने का वादा करेगा।

 

अमित शाह: मोदी जी, चुनाव प्रचार करते-करते बोर हो गया हूं। मजा नहीं आ रहा।

मोदी: अच्छा, तो मजा लेने चाहते हो?

अमित शाह: हां, मगर कैसे?

मोदी: उस बिलावल को फोन लगाकर पूछो कि और कश्मीर चाहिए या इतना काफी है?

Yuva neta jokes

टीचर : ‘आज नगद कल उधार’ पुरानी लाइन है, इसे कुछ नए ढंग से लिख कर बताओ।

एक स्टूडेंट : राहुल गांधी के पीएम बनने तक उधारी बंद…

 

नेताजी (बेटे से): एक जमाना था जब मैं 10 रुपये में सब्जी, दूध और नाश्ता लेकर चला आता था।

बेटा: पापा, अब यह संभव नहीं है। अब सारी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं।

यह भी देखे 👇

शराबी जोक्स | Sharabi Jokes In Hindi

नेता : बेटा 2 बिस्तर क्यों लगाए?

बेटा : घर पर 2 मेहमान आने वाले हैं।

नेता : कौन-कौन?

बेटा : ममी का भाई और मेरा मामा।

नेता : फिर एक और लगा, मेरा साला भी आ रहा है।

 

केबीसी में पांच करोड़ का सवाल : ऐसा चुटकुला सुनाओ, जिसमें देश भी हो, विदेश भी, विज्ञान हो तो प्यार भी, राजनीति के साथ-साथ सम्मान भी। जीतने वाले ने कहा : जापानियों को रोबॉट से बहुत प्यार है…

 

‘मैं भारत से कश्मीर का एक-एक इंच लेकर रहूंगा।’ बिलावल के इस बयान पर रॉबर्ट वाड्रा ने प्यार भरे 3 शब्द कहे- आर यू सीरियस?

 

मोदी ने कहा, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। इतना सुनते ही नितिन गडकरी समोसे की प्लेट लेकर बिना हेलमेट पहने संघ कार्यालय भाग लिए।

 

बिना मफलर के केजरी सर ऐसे लगते हैं, जैसे बिना सिंदूर के सुहागन। इसलिए सर जी का मफलर पहनना अनिवार्य है।

 

केजरीवाल: अभी चुनाव हुए तो AAP प्रचंड बहुमत से जीत सकती है, इसलिए बीजेपी चुनाव से डर रही है। ACP: दया, पता लगाओ कि रायते में चरस कौन मिला रहा है?

 

नेताजी के घर में चोर आ गया। जैसे ही उन्होंने चोर को देखा, चोर भागने लगा। नेताजी भी पीछे-पीछे भागे और चोर से आगे निकलते हुए जोर से चिल्लाए: एक तो चोरी, उपर से मेरे साथ रेस।

Yuva neta jokes in hindi

राहुलः लोकसभा स्पीकर का नाम चेंज होना चाहिए। मोदी जी देश को और धोखा नहीं दे सकते। मोदीः क्यों ऐसा क्यों होना चाहिए? राहुलः यह सरासर गलत है जनता को धोखा देना है। लोकसभा में जिसे स्पीकर कहते हैं वह तो बस बैठ जाओ, शांत रहो कहती हैं। जिसे कोई सदस्य नहीं सुनता। जब स्पीकर में गाने बजते हैं तब सभी लोग सुनते हैं। इसलिए स्पीकर का नाम बदल देना चाहिए।

 

पापा: क्या बात है बेटा? आजकल इतनी टेंशन में क्यों रहते हो? बेटा: पापा, आपको नहीं बता सकता। पापा: देखो बेटा, मुझे अपना दोस्त समझो और अपने दिल की बात कह दो। बेटा: क्या बताऊं यार, तेरी भाभी नाराज हो गई है मुझसे।

 

तेरी यादों को भुलाने के लिये रखे थे सीने पर जो पत्थर, सरक कर किडनी में वो आज पथरी बन गए। कमबख्त, अब दर्द ज्यादा होता है।

 

मां कौन है? यह मां ही है, जो अपने बच्चों को सुबह उठाती और कहती है कि… . . उठ जाओ कंजरो, 11 बज रहे है, कुत्तों की तरह पड़े रहते हो। तुम्हारे बाप ने 4-5 नौकर नहीं रखे, जो तुम्हे नाश्ता बना कर देंगे। जिंदगी हराम कर रखी है कमीनों ने। पूरी रात फोन पर जिस से लगा रहता है, उसी से नाश्ता बनवा लिया कर। . . मॉरल: हर मां वाले मेसेज पर इमोशनल मत हुआ करो।

 

प्रेमी: अगर आदमी समझदारी से काम ले तो संसार में बहुत से तलाक टल जाएंगे। प्रेमिका: हां, क्यों नहीं? वैसे अगर आदमी सच में समझदार हो तो संसार में बहुत सी शादियां भी टल जाएंगी।

 

संता : तुम बहुत हसीन हो।

प्रीतो : छोड़ो ना।

संता : तुम्हारी आंखें बहुत खूबसूरत हैं।

प्रीतो : छोड़ो ना।

संता : तुम्हारे बाल बिल्कुल रेशम जैसे हैं।

प्रीतो : अजी छोड़ो ना।

संता : तुम्हारी आवाज कितनी सुरीली है।

प्रीतो : हे भगवान! अब छोड़ो भी।

संता : इतनी लंबी-लंबी तो छोड़ रहा हूं, अब और कितनी छोड़ूं।

 

जो लोग रोज मंदिर जाते हैं, भगवान को याद करते हैं, वे यह भी ध्यान रखें कि, . . . . . कभी गलती से भगवान ने याद कर लिया तो, लेने के देने पड़ जाएंगे।

Sarabi neta jokes in hindi

सोनिया गांधी ने भाषण में कहा, बाबुल के पेट से हम नहीं होते। इतना सुनकर सब चौंक गए, और भाषण लिखने वाला अपना सर पकड़कर बैठ गया। क्योंकि उसने लिखा था- बबूल के पेड़ से आम नहीं होते।

 

नौकरी छोड़ा हुआ इंजिनियर बहुत खतरनाक हो जाता है । इसके दो उदाहरण हैं – एक तो केजरीवाल और दूसरा रामपाल। दोनों ही अपने आपको सर्वश्रेष्ठ समझते हैं। दोनों ने अपने गुरु के सर पर पैर रख कर अपना धंधा चमकाया। दोनो के पीछे अंधभक्तों की फौज हैं । और ये दोनों हिसार से ही हैं।

 

जीतन राम मांझी ने जब से यह कहा है कि वह भी एक दिन प्रधानमंत्री बन सकते हैं, तब से ही देश में प्रेजिडेंशल टाइप डिमॉक्रेसी की मांग जोर पकड़ती जा रही है। न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी।

 

ऑस्ट्रेलिया में नरेंद्र मोदी का क्रेज देखकर हिम्मत कर, मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी से पूछा : ‘मैडम, आपने मुझे जो बनाया था, वो पीएम ही था ना?’

 

पूरी दुनिया में आईफोन 6 भले अब लॉन्च हुआ हो, मोदीजी के गुजरात में यह पहले आईफोन के साथ ही आ गया था। कैसे? अरे किसी भी गुजराती से पूछिए- कौन सा फोन? वह बोलता था- आईफोन छे।

 

अगर नरेंद्र मोदी एक महीने के लिए अमेरिका में रह जाएं तो वह यूनाइटेड स्टेट्स का प्रेजि़डेंशल इलेक्शन जीत लेंगे।

 

भारत सरकार ने मंगलयान पर हुए खर्च हुए 450 करोड़ रुपयों की रिकवरी शुरू कर दी है। पहले 100 करोड़ जयललिता से वसूले। अब अगली बारी किसकी??

 

जयललिता को 4 साल के लिए जेल क्यों भेजा जा रहा है? सजा ही देनी थी तो उन्हें 4 साल के लिए इंजिनियरिंग कॉलेज भेज देना था।

नेताओं पर जोक्स

मंगलयान पर नेताओं द्वारा ताजा प्रतिक्रियाएं-

1. हमारी सरकार होती तो मंगलयान साइकिल पर भेजते: मुलायम

2. मैं मंगल की एक भी इंच जमीन भारत को नहीं दूंगा: बिलावल

3. मंगल, सोम, बुध आदि सब मिले हुए हैं जी: केजरीवाल

4. बीजेपी चाहे तो मंगल की सारी सीटें खुद रख ले, लेकिन हम महाराष्ट्र की सीटों पर समझौता नहीं करेंगे: उद्धव ठाकरे

5. 450 करोड़ रुपये लगाने की क्या जरुरत थी? यह काम तो डोरेमॉन और छोटा भीम भी कर सकते थे: राहुल गांधी

6. मंगलयान के उड़ते ही रो पड़ी थीं सोनिया गांधी: खुर्शीद

7. मंगलयान काला धन वापस ले कर आएगा। तब तक आप लोग दन्त कांति और कपालभाति करिए: बाबा रामदेव

8. हम लोग मंगलयान का विरोध करते हैं। उसे यहीं से पत्थर मारेंगे: यासीन मलिक

9. मंगलयान नेहरू जी के अथक प्रयासों का नतीजा है: दिग्विजय सिंह

10. मंगलयान का नाम स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी लाल ग्रह रखा जाएगा: सोनिया गांधी ऐंड द लास्ट वन

11. ‘ठीक है’: मनमोहन

 

बहुत कम लोगों को पता है कि ‘खग ही जाने खग की भाषा’ वाली कहावत मुलायम सिंह जी और शरद पवार जी को आपस में बात करते हुए देख कर ही बनाई गई थी।

 

मंगलयान की सफलता पर कुछ कांग्रेसियों ने इसरो से प्रार्थना की है कि राहुलबाबा को भी मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया जाए। यह भी देश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी

 

बेटा बिलावल, हम भारतवासी हैं। ट्रेन में किसी को खिड़की वाली सीट तो देते नहीं, तुम कश्मीर की बात करते हो!

 

केजरीवाल: देख लीजिये जी, जो हमने 49 दिन में ही कर दिखाया, वह मोदी जी 100 दिन में भी नहीं कर पाए। रिपोर्टर: क्या? केजरीवाल: रिजाइन।

 

राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह को इंटरनेट पंसद नहीं, क्योंकि वहां RSS लिंक्स होते हैं।

 

टीचरः सूखे और बाढ़ में जमीन-आसमान का अंतर कैसे है? चिंटूः सूखे में नेताजी जीप से दौरा करते हैं और बाढ़ में हेलिकॉप्टर से…

चमचों पर जोक्स

केजरीवाल ने मोदी से पूछा: तुम कितने फेमस हो?

मोदी: पूरी दुनिया मुझे जानती है।

केजरीवाल: ओबामा तुम्हें जानता है?

मोदी: हां।

केजरीवाल: कोई सबूत?

मोदी: चलो दिखाता हूं। तब मोदी और केजरीवाल ओबामा के घर जाते हैं।

मोदी, केजरीवाल से: तुम यहीं गेट पर खड़े रहो, मैं अंदर जाकर ओबामा को बालकनी पर लेकर आता हूं। कुछ देर बाद मोदी ने ओबामा के साथ बालकनी पर आकर केजरीवाल की तरफ देखकर हाथ हिलाया। उसके बाद मोदी ने बाहर आकर देखा केजरीवाल बेहोश पड़े थे। केजरीवाल को जब होश आया तो मोदी ने पूछा: क्या हुआ? केजरीवाल: तुम्हारे बाहर आने से पहले एक अमेरिकी आया और पूछने लगा कि नरेंद्र मोदी के साथ बालकनी में वह आदमी कौन है?

 

अभी-अभी सूत्रों से पता चला है कि मोदी से ‘मैं प्रधानमंत्री कैसे बन सकता हूं’ पूछने वाला बच्चा और कोई नहीं, बल्कि भेष बदले हुए राहुल गांधी थे

 

मोदी: कल अमेरिका चलना है।

राजनाथ: इतनी जल्दबाजी क्यों?

मोदी: कल ही थरूर का ट्वीट पढ़ा, अभी यूएस ओपन चल रहा है… बाद में कहीं बन्द न हो जाए।

 

केई निशीमोरी यूएस ओपन फाइनल में पहुंच गए। पहली बार जापान का कोई खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचा। . . . अब मोदी समर्थक कह सकते हैं- ‘देखा, मोदी 5 दिन के लिए जापान गए और उनके अच्छे दिन आ गए।’

 

डॉक्टर (संता से)- आपकी एक किडनी फेल हो गई है। संता पहले तो बहुत रोया और फिर आंसू पोंछते हुए बोला, कितने नंबर से?

 

बिलावल: यह फोटो किसकी है?

पुलिस: आतंकवादी की, जिसको अरेस्ट करना है।

बिलावल: जब फोटो ली थी, तभी अरेस्ट कर लेते।

 

चुनाव आयोग ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बयान जारी किया है कि कम से कम 50 कांग्रेसी उम्मीदवारों की जमानत जब्त करने का स्वर्णिम अवसर उनके हाथ लगा है। साथ ही आयोग ने राहुल गांधी से अपील की है कि आयोग की आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए उन्हें जल्द ही महाराष्ट्र में भी चुनाव प्रचार शुरू करना चाहिए।

 

एक नेताजी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार से एक गधा टकरा गया और मर गया। कार भी बंद पड़ गई। नेताजी ने ड्राइवर को पास के गांव से मदद लाने के लिए भेजा। जब ड्राइवर लौटा तो उसके गले में ढेर सारी मालाएं पड़ी हुई थी। नेताजी ने पूछा, ‘तुमने ऐसा क्या किया जो तुम्हारा इतना सम्मान हुआ?’ ड्राइवर बोला, ‘सर, मैंने तो सिर्फ इतना कहा कि नेताजी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है और गधा मर गया है।’

 

सोनिया गांधी ने जब से हरियाणा के लोगो से कहा है कि दिमाग से वोट दें, तब से राहुल गांधी बहुत खुश हैं, क्योंकि उनका वोट ही हरियाणा में नहीं लगता।

 

खबर मिली है कि रामलीला मैदान में कुंभकर्ण ने मनमोहन सिंह के पैर छूकर उनसे लगातार 10 साल तक सोए रहने का गुरु मंत्र पूछा।

भ्रष्टाचार जोक्स

मुलायम सिंह यादव को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर कुछ चुटकियां-

1. पहले मैं सोचता था स्मृति ईरानी को येल से डिग्री कैसे मिल गई? फिर मैंने मुलायम को डॉक्टरेट मिलते देखा।

2. मुलायम सिंह यादव को डॉक्टरेट की उपाधि ‘राहुल गांधी साक्षरता मिशन’ के तहत मिली है।

3. लॉर्ड मैकाले को अगर यह बात पता चले तो वह भारत की शिक्षा व्यवस्था की यह हालत देख ग्लानिवश परलोक में भी हीरे की कनी चाट लेंगे।

4. मुलायम को डिग्री फॉरेन लैंग्वेज में विशेषज्ञता के लिए मिली है। वह एक वाक्य में 7 भाषाएं बोल सकते हैं, और 21 भाषाओं के जानकार मिलकर भी उसे नही समझ सकते।

5. यह खबर सुनकर हमारे पड़ोस के डॉक्टर साहब ने अपनी डिग्री पर रखकर सत्यनारायण भगवान की कथा का प्रसाद बांट दिया।

6. मुलायम सिंह यादव सच में डॉक्टर कहलाने लायक हैं। डॉक्टर का लिखा और इनका बोला कोई समझ नहीं पाता। ऐंड द लास्ट वन-

7. हद तो तब हो गई जब मुलायम सिंह घर जाकर अखिलेश को डिग्री पकड़ाते हुए बोले, 2 फोटोकॉपी कराके तुम और डिम्पल भी रख लो।

 

मैडिसन स्क्वेयर गार्डन का पूरा माहौल भारतीय हो जाता, अगर मोदी जिस माइक से भाषण दे रहे थे, उसके आगे लिखा होता… ‘भाटिया टेंट हाउस’

 

अमरीका में मोदी का क्रेज देखकर हिम्मत करके मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी से पूछा- मैडम, आपने मुझे जो बनाया था वह पीएम ही था न?

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में भाषण देते हैं। अगर उनकी जगह अरविंद केजरीवाल होते तो मैडिसन स्क्वॉयर पर धरना देते


Hindi Status वेबसाइट आपको कैसी लगी और नेता जोक्स | Neta Jokes In Hindi  पोस्ट कैसी लगी कमेंट में बताइये, धन्यवाद 🙏🏻


यह भी देखे 👇

Leave a Comment